Monday 23 December 2019

मोढेरा सूर्य मंदिर / Modhera Sun Temple

Welcome to the mobile web


मोढेरा सूर्य मंदिर / Modhera Sun Temple

    मोढ़ेरा सूर्य मन्दिर भारत में गुजरात राज्य में अहमदाबाद से १०० किमी की दूरी पर मोढेरा नामक शहर में पुष्पावती नदी के तट पर स्थित है। यह भारतवर्ष के चुनिन्दा सूर्य मंदिरों में से एक है।

Modhera Sun Temple
Modhera Sun Temple

इतिहास / History of Modhera Sun Temple


  मंदिर में गर्भगृह के दीवार पर स्‍थापित एक शिलालेख के अनुसार इस मंदिर का निर्माण सम्राट भीमदेव सोलंकी प्रथम ने ईसा पूर्व १०२२ से १०६३ में करवाया था। सोलंकी सूर्यवंशी थे, और वे सूर्य को कुलदेवता के रूप में पूजते थे। इसलिए उन्होंने मोढ़ेरा के सूर्य मंदिर का निर्माण करवाया। यह वही समय था जब सोमनाथ जोतिर्लिंग और आसपास के क्षेत्रों पर विदेशी आक्रांता महमूद गजनवी ने अपने कब्जे में कर लिया था। गजनवी के आक्रमण के प्रभाव में आकर सोलंकीयों ने अपना वैभव और महिमा गंवाया था। सोलंकी साम्राज्य की महिमा, वैभव और गौरव को पुनः स्थापित करने के लिए सोलंकी राज परिवार और व्यापारी एकत्रित होकर भव्य मंदिर का निमार्ण किया। इस प्रकार मोढेरा के सूर्य मंदिर ने आकार लिया।

स्थापत्य


Modhera Sun Temple
Modhera Sun Temple


   इस मंदिर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके निर्माण में कहीं भी चूने का उपयोग नहीं किया गया है। हिंदु शैली में बने इस मंदिर के तीन हिस्से हैं, पहला गर्भगृह, दूसरा सभामंडप और तीसरा सूर्य कुण्ड। मंदिर के गर्भगृह के अंदर की लंबाई 51 फुट 9 इंच और चौड़ाई 25 फुट 8 इंच है। सभामंडप में कुल 52 स्तंभ हैं। इन स्तंभों पर बेहतरीन कारीगरी से विभिन्न देवी-देवताओं के चित्रों और रामायण तथा महाभारत की कथाओं को दर्शाया गया है। ये स्तंभ नीचे से देखने पर अष्टकोणाकार और ऊपर से देखने पर गोल दिखते हैं। मंदिर के निर्माण में ख्‍याल रखा गया है कि सुबह सूर्य की पहली किरण मंदिर के गर्भगृह को रोशन करे। सभामंडप के आगे एक विशाल कुंड सूर्यकुंड है जिसे रामकुंड भी कहते हैं। 

विदेशी आक्रमण


   अलाउद्दीन खिलजी के आक्रमणों से मंदिर को काफी नुकसान पहुंचा और कई मूर्तियां खंडित हो गई। फिल्‍हाल ये मंदिर भारतीय पुरातत्व विभाग के संरक्षण में है।

पौराणिक मान्यता 


   स्कंद पुराण और ब्रम्ह पुराण के अनुसार प्राचीन समय में मोढेरा क्षेत्र धर्मरन्य के नाम से विख्यात था। गुरु वसिष्ठ ने इस क्षेत्र के लिए श्री राम से कहा था कि यह धर्मरन्य स्थान आत्मा को शुद्धि देने वाला और ब्रम्ह हत्या के पाप से मुक्ति दिलाने वाला स्थान है। 

छायाचित्रे / Images of Modhera Sun Temple



Modhera Sun Temple
Modhera Sun Temple

Modhera Sun Temple
Modhera Sun Temple

Modhera Sun Temple
Modhera Sun Temple

Modhera Sun Temple
Modhera Sun Temple





No comments:

Post a Comment

Popular Posts